Breaking News -
Tuesday 12 November 2013
राज्य कर्मचारी अधिकार मंच की ओर से संयुक्त तत्वाधान में दिनॉंक 12 नवम्बर 2013 से प्रदेश व्यापी हड़ताल शुरू, प्रत्येक विभाग में तालाबन्दी-
राज्य कर्मचारी अधिकार मंच एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 एवं राज्य कर्मचारी महांसघ उ0प्र0 के संयुक्त तत्वाधान में दिनॉंक 12 नवम्बर 2013 से कर्मचारियों की लम्बित मांगों की पूर्ति हेतु प्रदेश व्यापी हड़ताल आज से शुरू हो गई, जनपद के प्रत्येक विभाग में तालाबन्दी रही। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह से बन्द रहा। सुबह दफतर खुलते ही कर्मचारियों के द्वारा तालाबन्दी कर दी है। समस्त कर्मचारी विकासभवन में धरने पर बैठे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से श्री संजय पालीवाल, श्री ब्रहमदेव मिश्र, पंकज तिवारी व अन्य कर्मचारियों की ओर से कार्यालय बन्द कराया गया। उक्त हड़ताल कल भी जारी रहेगी, जिसमें संविदा पर कार्यरत कर्मचारी भी सम्मिलित होने के निर्देश दिये गये है। संविदा कर्मचारी न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे है। जिनको कर्मचारी ऐसोशिएशन में सम्मिलित किया गया है। हड़ताल पूर्ण रूप से प्रभावी रही।
Subscribe to:
Posts (Atom)