Breaking News -
बाल अधिकार अधिनियम 2011- बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 का शासनादेश स्कूल चलो अभियान- वर्ष 2015 स्कूल चलो अभियान शासनादेश नि:शुल्‍क यूनीफार्म- वर्ष 2015-16 नि:शुल्‍क यूनीफार्म शासनादेश परिषदीय अवकाश- वर्ष 2015 की अवकाश तालिका एवं विद्यालय खुलने की समयसारि‍णी मृतक आश्रित- मृतक आश्रित सेवा नियमावली अध्‍यापक सेवा नियमावली- अध्‍यापक सेवानियमावली 2014 साक्षर भारत मिशन- समन्‍वयक एवं प्रेरक के कार्य एवं दायित्‍व विद्यालय प्रबन्‍ध समिति- विद्यालय प्रबन्‍ध समिति के कार्य एवं दायित्‍व परिषदीय पाठयक्रम- परिषदीय विद्यालयों का मासिक पाठयक्रम प्राइमरी प्रशिक्षु भर्ती - प्रशिक्षु भर्ती शासनादेश जूनियर भर्ती- जूनियर गणित/विज्ञान भर्ती का शासनादेश शिक्षामित्र - शिक्षामित्र समायोजन का शासनादेश प्रसूति/बाल्‍यकाल - प्रसूति एवं बाल्‍यकाल अवकाश सम्‍बन्‍धी शासनादेश अलाभित/दुर्बल प्रवेश सम्‍बन्‍धी - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्‍तर्गत 25 प्रतिशत एडमिशन सम्‍बन्‍धी शासनादेश पति/पत्नी HRA शासनादेश - राजकीय सेवा में पति/ पत्नी दोनों के कार्यरत होने पर मकान किराया भत्ता आदेश अमान्य विद्यालय सम्बन्धी शासनादेश - अमान्य विद्यालय बंद करने एवं नवीन मान्यता शर्तो सम्बन्धी शासनादेश UPTET 2011 परीक्षा परिणाम - UPTET 2011 परीक्षा परिणाम का Verification करने के लिए

Friday 24 May 2013

मा0 मुख्‍यमन्‍त्री जी श्री अखिलेश यादव जी के जनपद आगमन पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हार्दिक अभिनन्‍दन -

मा0 मुख्‍यमन्‍त्री श्री अखिलेश यादवउ0प्र0शासन  विगत एक वर्ष प्रमुख उपलब्धियॉ 

1- जनपद में लगभग 400 महिला अध्‍यापिकाओं का अर्न्‍तजनपदीय स्‍थानान्‍तरण के माध्‍यम से  सुविधानुसार घर पहुचाना। 
2- बी0एड0/टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियों के 400 पदों पर चयन की कार्यवाही गतिमान होना। 
3- जनपद के लगभग 3500 परिषदीय शिक्षकों/शिक्षिकाओं को ऑन लाइन पैमेन्‍ट से लाभान्वित करना। 
4- जनपद के कार्यरत 1800 शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान ऑनलाइन किये जाने की कार्यवाही गतिमान होना।
5-जनपद में 150 बी0टी0सी0/बि0बी0टी0सी0/उर्दू बी0टी0सी0 व टी0ई0टी0 उत्‍तीर्ण अभ्‍यर्थियो  को सहायक अध्‍यापक बनाना साथ ही नवीन 150 पदों पर चयन की कार्यवाही गतिमान होना। 
3- जनपद में 366 पदों पर कला/शारीरिक शिक्षा/‍क़षि शिक्षा/कम्‍प्‍यूटर/ग़हविज्ञान  अर्हताधारियों को पू0मा0विद्यालयों में अशंकालिक अनुदेशकों के पदों पर पदस्‍थापना  की कार्यवाही।
3- जनपद के परिषदीय/सहायता प्राप्‍त विद्यालयों में अध्‍ययनरत लगभग 2,10,000 छात्र/छात्राओं को मिड डे मील योजना व उन्‍हे नि-शुल्‍क ड्रेस का वितरण करना। 
4- समेकित शिक्षा के अन्‍तर्गत विशिष्‍ट आवश्‍यकता वाले बच्‍चों की पहचान कर उन्‍हे मेडिकल असिसमेन्‍ट कैम्‍प की सहायता से मुख्‍य चिकित्‍साअधिकारी के माध्‍यम से विकलॉग  प्रमाण पत्र जारी करना तथा उसे विशिष्‍ट  उपकरण  उपलब्‍ध कराना।  साथ ही 10 माह के प्री-इन्‍टीग्रेशन कैम्‍प  आयोजित कर  बच्‍चों को शिक्षा की मुख्‍यधारा से जोड़ना । 
5- जनपद में संचालित 05 कस्‍तूरबा गॉधी आवासीय बालिका योजना के द्वारा ड्राप आउट बालिकाओं एवं अपवंचित वर्ग की  बालिकाओं  को नि-शुल्‍क शिक्षा, नि-शुल्‍क ड्रेस, भोजन उपलब्‍ध कराना। 
6-सर्व शिक्षा योजनान्‍तर्गत बालिकाओं को आत्‍मविश्‍वास सम्‍बर्द्वन हेतु जूडो कराटे का प्रशिक्षण प्रदान करना।
7-व्‍यवसायिक शिक्षा के अन्‍तर्गत पू0मा0विद्यालयों में सिलाई-कढ़ाई, स्‍वास्‍थ्‍य सम्‍बर्द्वन, खाद्य एवं फल संरक्षण योजना से बालिकाओं को लाभान्वित करना। 
8-शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्‍तर्गत प्रत्‍येक बच्‍चे को शिक्षा की मुख्‍यधारा से जोड़ने हेतु हाउस होल्‍ड सर्वे व बाल गणना करना। 

9- जनपद में वर्ष 2011-12 के 128 प्राथमिक, 08 पू0माविद्यालयों का नवीन निर्माण करना
10- बच्‍चों की व्‍यवस्‍था हेतु 570 अतिरिक्‍त कक्षा कक्षों का निर्माण कराना। 

11-विद्यालयों की सुरक्षा को द़ष्टिगत रखते हुए 129 विद्यालयों में वाउण्‍ड्रीवाल का निर्माण कराना। 


           (भगवत पटेल)                                                                                              (पवन कुमार)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी                                                                                      जिलाधिकारी 
              फर्रूखाबाद                                                                                                    फर्रूखाबाद 

सीएम आज फर्रुखाबाद में छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को फर्रुखाबाद में 4,928 छात्रों को लैपटॉप बांटेंगे। कार्यक्रम में मंत्री शिव कुमार बेरिया, आलोक कुमार शाक्य, विजय बहादुर पाल, नरेंद्र सिंह यादव शामिल होंगे। सीएम पूर्वाह्न 10:40 से 12:10 तक क्रिश्चियन कालेज के मैदान पर लैपटॉप वितरण और सभा के बाद 12:45 पर कायमगंज में एक चाय पार्टी में शामिल होंगे।

अध्यापकों के अर्न्‍तजनपदीय स्थानान्तरण आन लाइन आवेदन दि0 28-05-2013 से शुरू -

  • अंतर्जनपदीय स्थानातरण हेतु केवल वही अध्यापक अर्ह होंगे जिन्होंने कार्यरत जनपद में न्यूनतम तीन वर्ष की सेवा पूर्ण की है |
  • महिला व विकलांग अध्यापकों हेतु  कार्यरत जनपद में न्यूनतम एक वर्ष की सेवा होना आवश्यक है |
  • ऑनलाइन आवेदन संबंधी दिशा निर्देश, प्रक्रिया आदि वेबसाइट  http://164.100.180.82/uptrt/main.aspx पर डाले जायेंगे |
  • इसी वेबसाइट पर जाकर 28.05.13 को प्रातः 11 बजे से दिनांक 09.06.13 की रात्रि 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा |

TEACHERS ONLINE TRANSFER LINK WEBSITE...